बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

पंडित सागर ज्ञान का ज्ञान सत्य है मौन


पंडित सागर ज्ञान का ज्ञान सत्य है मौन
बडबोले पंडित हुए फिर ज्ञान सिखावे कौन ?

पोथी अस्त्र बना लिया अंधा किया समाज
भगवद गीता मंच बना रंगमहल आह्लाद //

राम चरित के राम को आजीवन बनवास
रावण ज्ञान सिखा रहा कर सीता उपहास //

.....धर्म मंदिरों में दया दान पात्र में कैद
ईश्वर भी करने लगा जात पात का भेद //

दान दक्षिणा बन गयी कर्म कांड का मूल
पत्र, पुष्प , फल तोय को ब्रम्ह गया सब भूल //

गुरुओं के भी मूल्य हैं शिष्य धर्म अनंत
मौसेरे सब चोर हैं भाँति भाँति के संत //.......मनोज

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें